Saturday, 8 August 2026

Screen Time - समस्या और समाधान, Digital Detox कैसे करें




मच्छर रक्त पीकर शांत हो जाता है, और मक्षिका कुछ समय भिनभिनाकर उड़ जाती है —

परंतु ये व्हाट्सएप, फेसबुक और ईमेल के संकेत? ये तो मन में प्रविष्ट होकर बैठ जाते हैं!


ना रक्त छोड़ते हैं, ना ध्यान, ना शांति — निरंतर अपनी ध्वनि से चेतना को क्षीण करते हैं और प्राण तथा मन का नाश करते हैं। यह मंद-मंद आनंद देने वाला विष है!


मच्छर और मक्षिका से बचने के उपाय हैं, परंतु इन 'डिजिटल कीटों' से बचने के लिए ज्ञानयुक्त संकल्प आवश्यक है।




📱 डिजिटल विघ्नों से होने वाली शीर्ष ५ स्वास्थ्य समस्याएँ:


❶ स्मृति एवं एकाग्रता की हानि

❷ निद्रा की गुणवत्ता में ह्रास

❸ चिंता, अवसाद व अशांति

❹ पाचन एवं प्रतिरक्षा क्षमता में ह्रास

❺ स्वधर्म से विचलन


मनुष्य जन्म की महत्ता समझते हैं तो इन डिजिटल कीटाणुओं से स्व का सदैव रक्षण करें।


मच्छर और मक्षिका केवल एक बार ध्यान भंग करते हैं, परंतु डिजिटल विघ्न जीवन की धारा ही मोड़ सकते हैं। इसका समाधान बाह्य नहीं, अंतर्यात्रा में है।




स्व-रक्षण के ५ अमोघ समाधान:

❶ व्रत एवं डिजिटल उपवास (संयम साधना)

❷ स्वाध्याय एवं आत्म-नियम

❸ नाद-योग एवं मंत्र-जप (ध्वनि साधना)

❹ प्रत्याहार (इंद्रियों की वापसी)

❺ ध्यान एवं प्राणायाम




Friday, 7 August 2026

अहं ब्रह्म अस्मि

उपनिषद् का हर वचन अद्भुत है वैसे तो,, शहद को जहाँ से चखो वहाँ से मीठा,, उपनिषद् गुड़ की रोटी है,, जिधर से खाओ उधर ही मीठी,
लेकिन कुछ मंत्र के अंश इतने अद्भुत हैं न,, जैसे इसे देखें-- अहं ब्रह्मास्मि

धरती पर इतनी लूटपाट क्यों चल रही है,, तुम्हारे पास कम है, तुम्हें दिखाना है कि मैं भी कुछ हूँ मेरे पास इतना है,, इतना शोषण इतनी रिश्वत क्यों चल रही है, क्यूंकि तुम्हारे साथ जो जीवन जुड़े हैं उनकी भूख उतने में तृप्त होने को राजी नहीं जितना तुम कमा रहे,, इतनी हिंसा क्यों है,, क्यूंकि किसी ने कुछ थोड़ा कह सुन दिया या तुम्हारी बात नहीं मानी लगे बस जलाने, लोगों को मारने तोड़फोड़ करने, लड़ने, दिखाना है कि मैं भी कुछ हूँ कुछ कर सकता हूँ,, इतनी घृणा क्यों है, क्यूंकि तारीफ कि खुशामद की इच्छा थी अगले ने की नहीं, तो अब यह असहनीय है,, इतनी प्रतिस्पर्धा क्यों है,, क्यूंकि आगे न निकले तो कोई पूछेगा भी नहीं, लोग जब पूछते है तब यही तो पूछते है की तुम क्या हो?

और इसका कारण क्या है? 
कारण बस इतना सा है मेरे भाई कि कोई भी साधारण होने को राजी नहीं,
एक बाइक वाले को रुकवाकर देखो, तुरंत अकड़ जाएगा-- जानते हो मैं कौन हूँ,,
किसी राह चलते माला फेरते साधक को पूछो, बिना पूछे ही बता देगा-- मालूम है मैं किसका शिष्य हूँ,, लोगों को बड़ा गुरु चाहिए ही इसलिए ताकि अपना छोटापन छुप जाए,,
एकबार सरपंच बन गए पांच साल बाद ठंडे बस्ते मे चले गए, लेकिन अब आजीवन सरपंच कहना पड़ेगा,, क्यूंकि नाकुछ कोई नहीं होना चाहता,, साधारण कोई नहीं होना चाहता
जो साधारण हो गया वह संन्यासी है,,
जो असाधारण होने की दौड़ में लगा है वह संसारी है,,
बस इतना सा भेद है,,
संन्यास का अर्थ ही इतना है,, साधारण हो जाना,, ऐसे हो जाना कि जैसे हम हों ही नहीं,, जैसे हम न होते तो कोई फर्क न पड़ता,, जैसे हमारे जाने से कोई कमी न होगी,, 
जब कोई मर जाता है तो हम कहते हैं, यह कमी कभी न भरेगी, यह पूर्ति असंभव है,, यह जगह सदा खाली रहेगी,, 
ये संसारियों के लक्षण हैं,, 

हम इस तरह जिएं कि जब हम हटा दिए जाएं तो किसी को पता ही न चले,, जब हम विदा हो जाएं तब हमारी कोई कमी किसी को मालूम न पड़े,, 
क्योंकि जब हम उपस्थित थे तब हमारी उपस्थिति ही पता न चली तो अब हमारी अनुपस्थिती कैसे पता चलेगी?
हमें कोई उल्लेख न करे, कोई हमारी चर्चा न करे,,
कोई हमारी बात न उठाए,, और फिर भी संतोष बना रहे,, फिर भी हमारे भाव मे राई के दाने जितनी अल्पता न आए,, श्रद्धा प्रेम स्नेह ज्यों का त्यों बना रहे,, समझो सन्यासी हुए,,

हम ऐसे भूला दिए जाएं जैसे थे ही नहीं,, हम ऐसे खो जाएं जैसे सुगंध हवा मे खो जाती है,, कहीं कोई पता नहीं चलता,,
ऐसे साधारण हो जाने का नाम संन्यास है,,

धरती पर ज्यों ज्यों सन्यास का भाव जगेगा, ज्यों ज्यों यह गहरा होगा त्यों त्यों मानवता के फूल खिलेंगे,, त्यों त्यों एक पूर्ण मनुष्य पैदा होगा,, सनातन इसलिए महान् नहीं है की हम इसमें पैदा हुए,, यह इसलिए महान् है की इसने हमें वो होने की पूर्ण संभावना और सूत्र दिए जो होने के लिए हम जन्मे हैं,, इसने सन्यासी हो सकने जैसी अद्भुत दृष्टि दी,,

ऊपर प्रारम्भ में जिनके नाम लिए हैं,, वे सभी, और अन्य जो छूट गए वे सभी भी, इन सबने किसी न किसी रूप में सदैव सेवा की है श्रद्धापूर्वक,,
लोग बंदर को केला भी देते हैं तो चित्र थोबड़ा पोथी पर लगा देते हैं, दस आदमी एक पौधे को पकड़ कर चित्र उतरवा लेते हैं और लिख देते हैं पेड़ लगाया, अरे भई देखने जाते भी हो क्या कि वो पेड़ बना या छोटा ही बकरी ढोर की भेंट चढ़ गया,,
लेकिन संसार मे ऐसे अमृत कण हैं अभी भी,, जिन्हें पत्थरों पर नाम नहीं चाहिए,, जिन्हें बड़े बड़े विज्ञापन नहीं चाहिए,, अपना कार्य किया और पीछे हटकर खो गए,,
ऐसे लोग आज नहीं तो कल, इस जन्म मे नहीं तो उस में,, सन्यासी होंगे,, अंतिम पुष्प खिलने से कोई नहीं रोक सकता,, इन्हीं कंठो से वह महावाक्य शोभा देगा,, जब बून्द सागर में जा मिलेगी, जब लोहा आग में पड़कर आग हो जाएगा,,

हर वो व्यक्ति जो कुछ होने के पीछे पड़ा है एकदिन थक जाएगा,, एकदिन देखेगा मुट्ठी खाली है,,जानेगा जिन्हें महासूर्य समझा अस्तित्व में वे जुगनू भी न निकले,,और तब प्रज्ञा की एक किरण उतरेगी,, होश जगेगा,, तब लगेगा पागलपन की कोई भी जरूरत नहीं,,
क्योंकि हम जो हो सकते थे वह हम हैं,, मनुष्य हो सकते थे तो परमात्मा ने वह हमें बना दिया है,,
अपनी महिमा में एक कण भी जोड़ना आवश्यक नहीं है,, क्योंकि हमारी महिमा पहले से ही अनंत है,, 
अपनी ज्योति में अब और ज्योतियां जोड़ने का कोई प्रयोजन नहीं है,, क्योंकि हम स्वयं महाज्योति में मिलकर वही हैं, हम स्वयं परमात्मा में मिलकर वही हैं,,चेतना के इसी तल पर ऋषि के कंठ से यह फूटा होगा,, एक पीपल या बरगद के नीचे बैठे साधनहीन मनुष्य भला किस हिम्मत पर यह कह पाया होगा,, किस आँख के बूते यह देख पाया होगा की ना कुछ से होकर ही सबकुछ हो जाने की राह निकलती है,,

यही अर्थ है “अहं ब्रह्मास्मि ”का,,
परसों ओशो का व्याख्यान सुना,, एक एक लाइन हमें याद नहीं लेकिन जो भी लिखा है उनका ही कहा है, बस समझाने या लिखने में जैसा मुझे लिखना आया वैसा लिखा,,

साभार